राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बेमेतरा प्रवास के दौरान पत्रकारों से रु-ब-रु

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बेमेतरा प्रवास के दौरान पत्रकारों से रु-ब-रु

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 08 अगस्त 2022-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज सोमवार को महिल आयोग की जनसुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखी गई। जनसुनवाई के लिए बेमेतरा जिले के 16 विभिन्न मामलों के प्रकरण रखे गये जिसमें से 13 प्रकरणों का निबटारा कर नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण सुनवाई के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपध्याय उपस्थित थी। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. नायक ने मीडिया प्रतिनिधियों से रु-ब-रु होते हुए बताया कि बेमेतरा जिले में यह आयोग की 125वीं जनसुनवाई है। अब तक 2737 मामलों की जनसुनवाई हो चुकी है। बेमेतरा जिले के 16 विभिन्न मामलों के प्रकरण रखे गये जिसमें से 13 प्रकरणों का निबटारा कर नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण सुनवाई के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया। आयोग द्वारा 30 हजार परिवारों की जनसुनवाई हुई है। आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक ने बताया कि लोगों को अपने कानूनी अधिकार की जानकारी देने हरेली तिहार के दिन से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की शुरुआत की गई है। जो 12 अगस्त तक गांवों का भ्रमण करेगा। इसके लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ) की राशि का उपयोग किया जायेगा। इस रथ मे एलईडी स्क्रीन लगी हुई है। जिसमें कानूनी अधिकारों से पुरस्कृत फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। टोनही प्रताड़ना के मामले, मानव तस्करी, भ्रूण हत्या की रोकथाम पर आधारित यह फिल्म 08 से 10 मीनट तक की है। एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने-आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा।
आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक ने पत्रकारों को बताया कि आयोग में आवेदन निःशुल्क है, आयोग के समक्ष भरण-पोषण, तलाक के मामले, दहेज प्रताड़ना, पति-पत्नि आपसी विवाद संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती है। अन्तर्जातीय विवाह के 16 मामलों में 11 मामले नस्तीबद्ध हुए। जिसमें विभिन्न समाजों द्वारा समाजिक दण्ड लिया गया था उस राशि को वापस कराया गया। डॉ. नायक ने यह भी बताया कि नारायणपुर एवं बीजापुर जिले में प्रकरणों की संख्या कम होने के कारण नजदीक की जिले में जनसुनवाई की गई है। इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉलिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...