spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

गौरेला की सड़क पर फ्लैग मार्च करते निकले अर्धसैनिक बल और जीपीएम पुलिस के जवान तो मार्च देखने घरों से बाहर निकल आए आमजन

गौरेला की सड़क पर फ्लैग मार्च करते निकले अर्धसैनिक बल और जीपीएम पुलिस के जवान तो मार्च देखने घरों से बाहर निकल आए आमजन

एसपी भावना गुप्ता और कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में शामिल हुए 200 सशस्त्र जवान, पूरे दल बल और आर्म्स के साथ निकाला गया जवानों को

एसपी कलेक्टर ने मार्च दौरान देखने निकले आमजनों से की सड़क पर मुलाकात, दिया भयमुक्त होकर मताधिकार का उपयोग करने का संदेश

जिला जीपीएम में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की आठ कंपनियों का आगमन हो चुका है जिसमें मुख्यतः सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 6 कंपनियां और एसएसबी ( सीमा सशस्त्र बल) की 1.5 कम्पनियां आई हैं। आज शाम 05:00 बजे गौरेला थाने से अमरकंटक चौक, रेस्ट हाउस रोड होते हुए सीआरपीएफ और एसएसबी के सशस्त्र बलों के कुल 200 जवान और जिला पुलिस बल जीपीएम के 50 जवानों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व स्वयं जिला एसपी भावना गुप्ता और कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी ने किया । फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र के आमजन सड़क के किनारे आकर जवानों के मार्च को देखने लगे वहीं कुछ स्थानों पर आम लोगों के समूह ने कलेक्टर एसपी से मुलाकात की जहां उन्हें भयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच यह कॉन्फिडेंस लाना होता है कि उनकी सुरक्षा हेतु सशस्त्र बल तैनात हैं और प्रशासन सतर्क है ताकि लोग बिना डर के भयमुक्त वातावरण में अपना मतदान करें और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके।

जिले के अन्य आला अधिकारी एडीएम नम्रता डोंगरे , एसडीएम अमित बेक डीएसपी दीपक मिश्रा डीएसपी निकिता तिवारी और थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक सौरभ सिंह, थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर और सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे । सीआरपीएफ के एडहॉक कमांडेंट श्री नीरज सिंह और उनके डीसी श्री बी के थापा व अन्य कंपनी कमांडर्स भी अपने जवानों के साथ शामिल रहे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार