● दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल…..

spot_img

● दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल…..

● पीड़ित युवती को रिपोर्ट करने से मना करने वाले आरोपित की मां और भाई पर भी पुलिस ने की कार्रवाई….

*11 मई रायगढ़*। थाना सिटी कोतवाली में 09 मई को स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर *मोनू बंधन पिता स्वर्गीय भोलानाथ बंधन उम्र 30 साल निवासी रायगढ़* के विरुद्ध आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़िता ने बताया कि 05 मई की रात्रि मोनू बंधन घर आकर जबरदस्ती बलपूर्वक दुष्कर्म किया । दूसरे दिन सुबह लड़की अपनी घरवालों को बताई । तब मोनू बंधन की मां कांति बंधन और उसका भाई सोनू बंधन इसे थाने में रिपोर्ट करने से मना कर धमकाये । लड़की अपने परिवारजनों में सलाह मसवारा कर 09 मई को थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई । थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर युवती का मेडिकल कराकर तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम के साथ रवाना हुई । आरोपी मोनू बंधन की मां और भाई थाने में अपराध कायम होने की जानकारी पर रायगढ़ से फरार होकर संबलपुर भाग गये थे जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा संबलपुर बस स्टैंड पर हिरासत में लिया गया । आरोपी मोनू बंधन भी उड़ीसा फरार होने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में बस के इंतजार में खड़ा था जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने हिरासत में लिया और थाना लायी । आरोपी अपना जुर्म स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी मोनू बंधन की मां कांति बंधन और उसके बड़े भाई सोनू बंधन को पीड़ित युवती को रिपोर्ट ना करने के लिये डराने धमकाने के अपराध में धारा 190, 506 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर किया है तथा आरोपी मोनू बंधन को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की सराहनी भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...