
बीजेपी सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का जन्मदिन धूमधाम से मना

जन जन के चहेते हैं राधेश्याम राठिया, पार्टी के अनेक पदों पर रहे आसीन
HEERALAL RATHIA LAILUNGA
खरसिया रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का जन्मदिन धूमधाम से मना। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई देने उनके घर और फोन पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का तांता लगा रहा। राधेश्याम राठिया जमीनी कार्यकर्ता है जिनको इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशी चुना गया था। उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केक काटकर उनका जन्मदिन मनाए। राठिया का जन्म 12 जून 1972 में हुवा है। उनकी शैक्षणिक योग्यता12वीं है। राठिया जी का मूल निवास छर्राटांगर, तहसील घरघोड़ा विधानसभा धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ का है। इनकी पारिवारिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि में इनके भैया राजाराम राठिया पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा, धर्मपत्नी निद्रावती राठिया पूर्व उपाध्यक्ष, जिला लघु वनोपज समिति रायगढ़, वर्तमान दायित्व जिला महामंत्री भाजपा किसम मोर्चा रायगढ़, जिला सह संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच रायगढ़, अध्यक्ष लघु वनोपज समिति सामारूमा (निर्विरोध), इनका जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा कार्य 1995 से 2000 तक अपने पंचायत छर्राटांगर में, 2000 से 2005 तक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, 2005 से 2010 अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा, 2010 से 2015 तक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, 2015 से 2020 तक निर्विरोध जनपद सदस्य घरघोड़ा रहे। राधेश्याम राठिया जी के द्वारा पार्टी में अनेक दायित्वों का कार्य किया है जिसमें 1991 से 2005 तक सदस्य भाजपा जिला कार्यकारिणी रायगढ़, 2004 से 2005 तक अध्यक्ष भाजपा मंडल घरघोड़ा, 2010 से 2015 तक प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़, 2014 से 2018 तक जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़, 2017 से 2021 तक जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रायगढ़, वर्ष 2023 में धरमजयगढ़ विधानसभा चुनाव में संचालक का दायित्व जैसे अनेक पदों पर पार्टी में कार्यरत रहे साथ ही राठिया जी के द्वारा संवैधानिक पदों पर भी रहे जिसमें 2014 से 2018 तक सदस्य परियोजना मंडल एकी. आ. वि. परियोजना धरमजयगढ़ व 2017 से 2021 तक अध्यक्ष लघु वनोपज समिति का दायित्व संभाल चुके हैं। ऐसे व्यक्तित्व है राधेश्याम राठिया जी जिनका जुड़ाव आम जनताओं से लगातार रहा हैं। इनके जन्मदिन को क्षेत्र के लोगों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया खरसिया नगर से जिला कार्य समिति सदस्य संजय शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, सोनू पार्षद युवा मोर्चा नगर मंत्री गोपाल गिरी, पूर्व पार्षद डॉक्टर श्रवण श्रीवानी, युवा नेता पंकज राय, वरिष्ठ पत्रकार डिग्री लाल सिदार के साथ साथ ही पूरे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।







