आशा निकेतन में वरिष्ठजनों की स्वास्थ्य जांच, विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

spot_img

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कौहाकुण्डा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर, 29 वरिष्ठजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

29 वरिष्ठजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर के दौरान आशा निकेतन में निवासरत 29 वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक जांच कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और नियमित स्वास्थ्य देखभाल को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों की स्वास्थ्य जरूरतों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।

विधिक अधिकारों और सहायता की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठजनों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी कानूनी समस्या, अधिकारों के उल्लंघन अथवा विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन के लिए जागरूकता

शिविर के माध्यम से वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य और कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध स्वास्थ्य एवं विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...