● इतवारी बाजार पर स्टाइगर गोटी से जुआ खिला रहे दो व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से ₹1600 की जप्ती….

इतवारी बाजार पर स्टाइगर गोटी से जुआ खिला रहे दो व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से ₹1600 की जप्ती….

*20 मई रायगढ़* । शहर के इतवारी बाजार से मोटर सायकल चोरी की घटना को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुखबीर सक्रिय कर सादी वर्दी में अपने स्टाफ बाजार आसपास निगरानी हेतु तैनात किया गया है । इसी दरम्यान कल शाम कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि इतवारी बाजार मैदान पर दो व्यक्ति स्टाइगर गोटी से जुआ खेला रहे हैं । तत्काल कोतवाली स्टाफ द्वारा इतवारी बाजार मैदान की घेराबंदी किया गया, जहां जुआ खेलने वाले इधर-उधर भागे पुलिस टीम ने जुआ खिला रहे दो आरोपी (1) दीपक सोनवानी पिता चैतू सोनवानी उम्र 30 साल निवासी मौदहापारा थाना जूटमिल रायगढ़ (2) मनोज कुमार सतनामी पिता स्वर्गीय राजेंद्र कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी मौदहापारा स्टेशन नीचे थाना जूटमिल रायगढ़ को पकड़ा, जिनके कब्जे से तीन हरे रंग का स्टाइगर गोटी और जुए में दांव पर लगी ₹1600 नगद की गवाहों के समक्ष जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और मनोज पटनायक शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास...

RAIGARH NEWS

डेढ़ सौ हाथियों का डेरा, रायगढ़ में धान और मक्का फसल किया बर्बाद

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। जिले में 130 से अधिक हाथियों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। रात होने...