● 15 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

15 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर पुलिस ने भेजा रिमांड पर….

*23 मई रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अवैध शराब पर अंकुश लगाने सभी थानाक्षेत्रों में कार्रवाई जारी है । इसी कड़ी में आज भोर में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी का मुकेश उरांव अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेने ग्राम उज्जलपुर की ओर निकला है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने के एएसआई चंदन नेताम के साथ पेट्रोलिंग स्टाफ को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा सुबह-सुबह संदेही को फटहापुल उज्जलपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । संदेही मुकेश उरांव पैदल प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ लेकर आ रहा था जिसके बोरी को चेक करने पर अंदर 20 लीटर क्षमता वाले जरकिन में करीब 10 लीटर महुआ शराब एवं 5 लीटर क्षमता वाली जरकीन में 5 लीटर महुआ शराब *कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1,500* का बरामद हुआ जिसकी विधिवत गवाहों के समक्ष जप्ती की गई है । *आरोपी मुकेश उरांव पिता भागीरथी उराव उम्र 31 साल निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़* के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह और अमित नट शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

05 May 2026 Today Shubh Muhurat : क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले...

CHHATTISGARH NEWS

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय ने मेधावी छात्र गिरवर को किया सम्मानित

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा में 30 लीटर महुआ शराब, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में 75 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तारआरोपियों पर...