● ट्रैफिक पुलिस ने समर सेशन में शामिल हुए बच्चों को दिखाया रोड़ सेफ्टी विडियो और बताए ट्रैफिक नियम….

ट्रैफिक पुलिस ने समर सेशन में शामिल हुए बच्चों को दिखाया रोड़ सेफ्टी विडियो और बताए ट्रैफिक नियम….

*29 मई रायगढ़* । यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के मार्गदर्शन पर आज ट्रैफिक थाने की टीम द्वारा समर सेशन में शामिल हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ीमल नगर तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर बच्चों को यातायात नियमों से संबंधित रोचक लघु फिल्में दिखाया गया । एएसआई राजेन्द्र पटेल एवं हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान ने स्कूली बच्चों को जेब्रा क्रासिंग, स्टॉप लाइन, लाल बत्ती जैसे संकेतों के बारे में जानकारी देते हुए जेब्रा क्रासिंग सब-वे या फुट ओवरब्रिज से ही सड़क पार करने बताया गया । बच्चों को उनके पैरेंट्स को दोपहिया चलाते समय हेलमेट और कार चलते समय सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता बताई गई और तेज गति व वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं को बताया गया । बच्चों को उनके स्वजनों से यातायात नियमों का पालन कराने प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में एएसआई राजेन्द्र पटेल और हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान के साथ कांस्टेबल विजय सिदार और झशपाल शर्मा भी मौजूद थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING : संगीता सिन्हा बनी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संगीता सिन्हा सिन्हा महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई है। पार्टी द्वारा संगीता सिन्हा...

CHHATTISGARH NEWS

CG : रायपुर से बड़ी खबर: उप सचिव स्तर पर तबादला, विभागों में नई नियुक्ति

रायपुर।  नवा रायपुर से प्रशासनिक हलचल की बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 मई 2026 को...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा में 30 लीटर महुआ शराब, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में 75 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तारआरोपियों पर...