spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बंजारा समाज के मनोनीत अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली..

बंजारा समाज के मनोनीत अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली..

कोतबा:-रविवार को कर्तव्य परायण का अर्थ कर्तव्य के प्रति आदर भाव रखना होता है। मानव को यथाशक्ति और आवश्यकतानुसार कार्य करना ही उसके कर्तव्य परायण होने की पहचान है। मानव जीवन कर्तव्यों का भंडार है। उसके कर्तव्य उसकी अवस्था अनुसार छोटे और बड़े होते हैं। इनको पूर्ण करने से जीवन में उल्लास, आत्मिक शांति और यश मिलता है। परिक्षेत्र के रायगढ़-जशपुरनगर क्षेत्र में निवासरत बंजारा समाज के नये अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली जिसमें रायगढ़-जशपुर सहित उड़ीसा क्षेत्र के बंजारा समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये।
विदित हो कि 15 दिवस पूर्व ही बंजारा समाज के रायगढ़ जशपुर परिक्षेत्र के सभी सामाजिक बंजारा बन्धु एकत्रित हो कर किलकिला के राम जानकी मंदिर में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कोतबा निवासी नंद कुमार नायक,उपाध्यक्ष पद के लिए हथगड़ा निवासी कमल बंजरा,सचिव पद के लिए मेंडेर निवासी श्याम कुमार बंजारा,सह सचिव लक्ष्मण सिंह बंजारा,वही कोषाध्यक्ष रवि नारायण बंजारा मुड़ागांव,सह कोषाध्यक्ष रण विजय बंजारा तिलडेगा को दायित्व सौंपा गया था। रविवार को समाज के अध्यक्ष नन्द कुमार नायकवके घर मे सपथग्रहण समारोह का आयोजन कर पूरे किलकिला परिक्षेत्र के बंजारा सामाजिक बन्धु सामील हुए जिसमे बागबहार, हथगड़ा, बुटराबहार, तिलडेगा, कोड़ासिया,मोहलाई, कनका(हिमगिर),सहित विभिन्न ग्रामों के सामाजिक बन्धु सम्मिलित को कर कार्यकारिणी को पद की शपथ ग्रहण करा कर सामाजिक गोपनीयता की सपथ दिलाई गई जिसके सभी साक्षी बने। कार्यक्रम से पूर्व बंजारा समाज के आराध्य देव संत सेवालाल महराज व इष्टदेव गुरुनानक देव जी के तैलियचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी को माल्यर्पण कर सम्मानित किया गया। एवं महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत गीत गा कर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर समाज के दिनेश बंजारा के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता की सपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शेखर बंजारा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नव निर्वाचित सदस्यों को सामाजिक उथान के लिए समाज के हर शख्स का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि किस तरह समाज का विकास हो। इसके लिए बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, संस्कृति को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में युवाओं महिलाओं को एकजुटता लाने का भरपूर प्रयास किया गया था । जिसके परिणाम स्वरूप आज समाज एक नए शिखर पर एकजुटता का परिचय दे रहा है। नए पदाधिकारी से समाज की यही उम्मीद है कि वे भी इस शिखर को नए बुलंदियों पर कायम कर समाज की दशा दिशा में निरंतर विकाशशील रहे।भूतपूर्व अध्यक्ष लालजीत बंजारा ने समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण है। समाज की महिलाओं ने युवा प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित किया है।ओड़िशा के कनका हिमगिर से आए पंचानंद नायक ने कहा कि मतभेद और मनभेद भुलाकर समाज के सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता दिखाई है।जिससे अभिभूत हु।

0.अपने कार्यतब्यो का पूर्ण निष्ठा से करूँगा निर्वहन:नवपदस्थ अध्यक्ष नन्द कुमार नायक

समाज के द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा भाव से निर्वहन करने की बात नव पदस्थ बंजारा समाज परिक्षेत्र किलकिला के अध्यक्ष नन्द कुमार नायक ने कही सपथ ग्रहण करने के बाद अपने प्रति समाज का आत्मीयता देख सभी का आभार प्रकट करते हुए सामाजिक बंधुओं को कहा की सामाजिक कर्तव्य मानव जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य हैं कर्तव्य परायण का अर्थ कर्तव्य के प्रति आदर भाव रखना होता है। मानव को यथाशक्ति और आवश्यकतानुसार कार्य करना ही उसके कर्तव्य परायण होने की पहचान है। मानव जीवन कर्तव्यों का भंडार है। उसके कर्तव्य उसकी अवस्था अनुसार छोटे और बड़े होते हैं। इनको पूर्ण करने से जीवन में उल्लास, आत्मिक शांति और यश मिलता है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...
Latest
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य... युवा पत्रकार संघ ने एनटीपीसी को किया सम्मनित
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में नया बजाज बाइक ऑफर अब नए फायदे, नई शुरुआत के ... 📰🚲 लैलूंगा में Shree Shyam Automobiles का भव्य ‘परिवहन मेला’ शुरू 🚲📰
💥 सेकंड ...
बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अन...