● कुर्मापाली मेन राेड़ पर शराब परिवहन करते दो व्यक्तियों को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 14 लीटर महुआ शराब जप्त….

spot_img

● कुर्मापाली मेन राेड़ पर शराब परिवहन करते दो व्यक्तियों को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 14 लीटर महुआ शराब जप्त….

*18 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाने के स्टाफ को निर्देशित कर मुखबीर सक्रिय किया गया है । इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुर्मापाली रोड़ पर आरोपी (1) ओम प्रकाश चौहान पिता नेहरू लाल चौहान निवासी सुरसी थाना डभरा जिला सक्ती आरोपी (2) खेमनाथ चौहान पिता लक्ष्मण चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी सुरसी थाना डबरा जिला सक्ती को पैदल अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपियों के पास 7-7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ है । आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । थाना प्रभारी कोतरारोड त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी एवं आरक्षक चंद्रेश पांडे शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

AI Voice Cloning Scam: अब आवाज से भी हो सकती है ठगी, अपनों की आवाज में फोन कर खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

AI Voice Cloning Scam: डीपफेक तस्वीर और वीडियो के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए आवाज की हूबहू नकल कर ठगी के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामलावारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके...