जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किसान सम्मान निधि और आबादी पट्टा

spot_img

मुनगा पौधों का भी किया गया वितरण

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 17 लोगों को आबादी पट्टा का अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 4 लोगों को जॉब कार्ड दिए गए। जुर्डा की कुमोदनी प्रधान एवं सुदामा यादव तथा सियारपाली के अर्जुन एवं चक्रधर यादव को आवास योजना का लाभ मिला। वहीं किसान जयदेव ठाकुर और लोकनाथ राणा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को मुनगा पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, उपाध्यक्ष श्री राम श्याम डनसेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में शासन की 26 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 5 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत घरघोड़ा के माध्यमिक शाला अमलीडीह एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर धरमजयगढ़ में शिविर आयोजित होगा। 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत लैलूंगा के हाईस्कूल प्रांगण नारायणपुर में तथा 7 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर तमनार एवं विधानसभा खरसिया अंतर्गत जनपद पंचायत खरसिया-2 के हाईस्कूल परिसर खम्हार में शिविर आयोजित किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...