मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए 29 जून तक कर सकते है आवेदन, जुलाई में होगा आयोजन…

spot_img

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए 29 जून तक कर सकते है आवेदन, जुलाई में होगा आयोजन

कन्या को मिलने वाली सहायता राशि 21 हजार से बढ़ाकर की गई 35 हजार

रायगढ़, 19 जून 2024/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन जुलाई माह में संभावित है। जिसके लिए पात्र जोड़े 29 जून 2024 तक आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ में जमा कर सकते है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सम्मिलित होने वाले जोड़ो को शासन की ओर से 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। विभाग द्वारा विवाह में शामिल होने वाली कन्याओं की सहायता राशि 21 हजार से बढ़ाकर 35 हजार किया गया है, शेष राशि विवाह के आयोजन तथा अन्य मद में व्यय होगा। विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ो को आवेदन के साथ उम्र संबंधी प्रमाण पत्र, कन्या का निवास प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र तथा कन्या का प्रथम विवाह होने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

AI Voice Cloning Scam: अब आवाज से भी हो सकती है ठगी, अपनों की आवाज में फोन कर खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

AI Voice Cloning Scam: डीपफेक तस्वीर और वीडियो के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए आवाज की हूबहू नकल कर ठगी के...

CHHATTISGARH NEWS

AI Voice Cloning Scam: अब आवाज से भी हो सकती है ठगी, अपनों की आवाज में फोन कर खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

AI Voice Cloning Scam: डीपफेक तस्वीर और वीडियो के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए आवाज की हूबहू नकल कर ठगी के...

RAIGARH NEWS

मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामलावारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके...