spot_img
spot_img

*नाबालिक को भगा ले जाने वाले अपचारी बालक को पुसौर पुलिस ने किया बाल न्यायालय पेश*….

spot_img
spot_img
spot_img

● *नाबालिक को भगा ले जाने वाले अपचारी बालक को पुसौर पुलिस ने किया बाल न्यायालय पेश*….

● *आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में किशोर न्याय बोर्ड ने भेजा बाल संप्रेषण गृह*….

● *माह जून में लगातार पांचवें गुम बालिका को ढूंढ निकालने में पुसौर पुलिस को मिली सफलता*….

*29 जून, रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम इंसान पतासाजी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । विशेष अभियान में पुसौर पुलिस ने माह जून में अब तक पांच लापता बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है । पुलिस टीम ने एक गुम बालिका को चंद्रपुर जिला सक्ती से 02 गुम बालिकाओं को जम्मू कश्मीर और 02 गुम बालिकाओं को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दस्तयाब कर विधिवत कार्रवाई की है ।

आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से दस्तयाब की गई किशोर बालिका (उम्र 17 वर्ष) के गुम के संबंध में 09 जून को बालिका की मां द्वारा थाना पुसौर में आवेदन देकर उसकी नाबालिक लड़की के 8 जून की रात्रि बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरमियान बालिका को उसके हम उम्र लड़के द्वारा भाग ले जाने की जानकारी मिली । गुम बालिका एवं संदेही बालक दोनों की लगातार पतासाजी किया जा रही था कि आज बालिका को सारंगढ़ में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुसौर अपने स्टाफ के साथ सारंगढ़ रवाना हुए और गुम बालिका और विधि के साथ संघर्षरत बालक को थाना लाये । बालिका ने पूछताछ में अपचारी बालक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366 376(2)(ढ) आईपीसी 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर विधि के साथ संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया जहां रिमांड स्वीकृत होने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है । गुम बालिका पतासाजी, दस्तयाब की कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, डेहरू राव एवं महिला नव आरक्षक सुमन बरेठा शामिल थी ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh News: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बालिका शौचालय और बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा; युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों को...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh News: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बालिका शौचालय और बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा; युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों को...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...