WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा बिधायक चक्रधर सिंह सिदार ने लैलूंगा शुश्रुत वन में कृष्ण कुंज का शुभारंभ कर पौधरोपण किया….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लैलूंगा बिधायक चक्रधर सिंह सिदार ने लैलूंगा शुश्रुत वन में कृष्ण कुंज का शुभारंभ कर पौधरोपण किया

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नगर पंचायत के अंतर्गत शुश्रुतवन कुंजारा में कृष्णकुंज शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कृष्ण कुंज का शुभारंभ करते हुए सर्व प्रथम पूजा अर्चना करते हुए कृष्णकुंज गार्डन का उद्धघाटन किया वही सबसे पहले विधायक ने रुद्राक्ष का पेड़ अपने हाथों से लगाकर पौधरोपण किया गया साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित पत्रकारों ने भी कदम का पेड़ लगाकर नई पीढ़ी में जागरूकता लाने में सहभागिता निभाया इस कृष्ण कुंज में पौधारोपण कर पर्यावरण वातावरण को शुद्ध रखने व पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल ने यह कृष्ण कुंज का शुरूवात किया है विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने अपने उद्धबोधन में कहा कि लैलूंगा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जो कि आज कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया 30 प्रकार के पौधों को यहां लगभग 200 नग लगाया गया है इसमें कई पौधे औषधि के रूप है जो कि कई जंगलो में नही मिलते इन सब को संजो कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है पूजा पाठ से लेकर बीमारियों में काम आने वाले पौधें आज इस कृष्ण कुंज में लगे है जो पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने में कारगर होगा इस उद्देश्य से कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी व समूह की दीदियों के देख रेख में यहां पौधा आने वाले समय पर हम सब के लिए लाभदायक सिद्ध होगा इस कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ठण्डाराम बेहरा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओमसागर पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा,पार्षद आदित्य बाजपई,आईटीसेल विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन पंडा, पाकरगांव के पूर्व सरपंच अदल साय सिदार,रुडुकेला सरपंच प्रतिनिधि मदन सिदार,एवं समस्त जनपद सदस्य,वन विभाग के एसडीओ बी. एस पैंकरा,वन परिक्षेत्र अधिकारी मनमोहन मिश्रा,कापू रेंजर आत्मानंद किंडो,एवं उद्यनिकी विभाग से जे एस तोमर,पत्रकार संघ से उमेश दादरिवाल,बज्रदास महंत,शेखर जायसवाल,राकेश जायसवाल,समस्त वन विभाग के कमर्चारी गण उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

महंगाई भत्ता और वेतन विसंगति पर गरजा कर्मचारी संघ, आंदोलन का खाका तैयार

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा...

CHHATTISGARH NEWS

महंगाई भत्ता और वेतन विसंगति पर गरजा कर्मचारी संघ, आंदोलन का खाका तैयार

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा...

RAIGARH NEWS

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...