spot_img
spot_img

कहलगांव के एकडारा के स्कूल का कचरा देखने गई, रसोईया को गांव के एक परिवार ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img

कहलगांव के एकडारा के स्कूल का कचरा देखने गई, रसोईया को गांव के एक परिवार ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

भागलपुर से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट

कहलगांव प्रखंड के एकडारा स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय एकडारा
में नियुक्त रसोईया स्व शेख साहंग की पत्नि मीना खातून(35) सोमवार को स्कूल के कचरे को फेखने के लिए पास के कचरा युक्त खाली जमीन गई हुई थी। मासोमत मीना खातून को कचरे फेखते देख जमीन के मालिक मो शरीफ के पुत्र साहेब, दुखन व पूरे परिवार ने मिलकर अकेली मीना को खूब लाठी डंडा से पीटा। वो यहां तक नही रुके उनके द्वारा प्राइवेट पार्ट को भी मार मार कर जख्मी कर दिए।बचाने के लिए गए गांव वालो को गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए।मीना खातून को खूब पीटा। हैवानों की तरह पीटते देख गांव वालो ने आपातकालीन सेवा का प्रयोग कर 112 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस के आने के पूर्व परिवार ने मारकर गिरा दिया व घटना स्थल से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन स्कूल का कूड़ा कचड़ा वहीं फेंका जाता है, कभी ऐसा नही हुआ लेकिन अचानक सोमवार को करीब 12 बजे ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं मामले को संज्ञान लेते हुए बुद्धूचक पुलिस ने घायल मीना खातून को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।मीना खातून ने पुलिस को आवेदन देते हुए मदद की गुहार लगाई है कि मैं स्कूल का कूड़ा फेखने गई थी,वहीं अचानक शरीफ के पुत्र साहेब, दुखन व उनके परिवार ने मेरे पर हमला कर दिया।हमला करने के पूर्व मैं समझ नहीं पाई कि मुझे क्यों मारने आ रहे है भागने का रास्ता नही था।पूरे परिवार ने मुझे बहुत ही बेरहम की तरह पीटा है,यहां तक नही प्रायवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया। मैं मासोमत हूं,मेरे आगे पीछे कोई नहीं है प्रति माह 1600रु माह कमाती हूं, उसी से जीवन यापन करती हूं।आए दिन उन लोगो के द्वारा मुझे पड़तड़ित करते है। दोषी पर कठोर से कठोर कार्यवायी की जाए। वहीं घटना की जानकारी लेने के लिए बुद्धूचक थानाध्यक्ष से बात करने की प्रयास की गई,उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गौ संवर्धन ज्ञान प्रतियोगिता को मिलेगी नई दिशा, डॉ. उमेश दुबे जिला और राजेश कंवर ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, विद्यार्थियों और युवाओं में गौ-सेवा व संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा जोरबम्हनीडीह। भारतीय संस्कृति...

CHHATTISGARH NEWS

गौ संवर्धन ज्ञान प्रतियोगिता को मिलेगी नई दिशा, डॉ. उमेश दुबे जिला और राजेश कंवर ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, विद्यार्थियों और युवाओं में गौ-सेवा व संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा जोरबम्हनीडीह। भारतीय संस्कृति...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...