*आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 से 27 जुलाई तक*

*आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 से 27 जुलाई तक*

रायगढ़, 19 जुलाई 2024/ आयुष विभाग, रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य संवर्धनार्थ ऋतु शोधन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा ऋतु (श्रावण मास) में 22 से 27 जुलाई 2024 तक नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद के अनुसार वर्षा ऋतु में वात दोष का प्रकोप होता है, जिससे कई प्रकार के रोग जैसे शारीरिक वेदना या दर्द, वात विकार जैसे कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, कमजोरी थकावट, कब्ज, प्रतिरोधक क्षमता का घट जाना आदि विकार पैदा होते हैं। इन विकारों से बचाव और निवारण के लिए आयुष विभाग द्वारा बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन नि:शुल्क रूप में किया जा रहा है। आम जनता से अपील है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ लें एवं अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
यह शिविर आयुष विभाग की एक पहल है जिसमें लोगों को नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा और उन्हें बस्ति कर्म चिकित्सा के माध्यम से उपचार प्रदान किया जाएगा। आयुष विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह शिविर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...