spot_img
spot_img

*शास.बालक उच्च माध्य. विद्यालय में हुआ वन महोत्स्व कार्यक्रम का आयोजन*

spot_img
spot_img
spot_img

*शास.बालक उच्च माध्य. विद्यालय में हुआ वन महोत्स्व कार्यक्रम का आयोजन*

*”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले में किया जा रहा ग्रीन बेमेतरा अभियान, किया जा रहा वृक्षारोपण*

*स्कूल परिसर में सामूहिक रूप से किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली बढ़ाने के महत्वपूर्ण कदम*
विनय सिंह
*बेमेतरा पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिले के शास. बालक उच्च. माध्य. विद्यालय में ग्रीन बेमेतरा अभियान वन महोत्स्व 2024 का आयोजना किया गया | इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू, श्री ईश्वर साहू विधायक साजा, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, डीएफओ श्री चंद्रशेखर परदेसी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता-हीरालाल साहू अध्यक्ष जिला पंचायत, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जोशी सहित जिला प्रशासन तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |
ग्रीन बेमेतरा अभियान के तहत स्कूल परिसर में समस्त विशिष्ट अतिथिगणों, प्रशासनिक अधिकारीयों एवं स्कूल के छात्र छात्राओं ने सामूहिक वृक्षरोपण किया | वृक्षारोपण करने से पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी । यह पहल छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली बढ़ाने के महत्वपूर्ण कदम है। वृक्षारोपण से न केवल हवा की गुणवत्ता सुधरती है बल्कि यह ध्वनि प्रदूषण को भी कम करने में सहायक होता है। इस दौरान बच्चों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए | लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है, इसलिए पीएम मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की थी और पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया था |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये स्थानीय विधायक श्री दिपेश साहू ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। उन्होंने ग्रीन बेमेतरा अभियान के तहत शहरवासियों से अपने अपने क्षेत्र में अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया साथ ही पौधे की सुरक्षा के लिए सजग रहने की हिदायत भी दी | विधायक श्री साहू ने कहा की दिन-ब-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है, इसका एकमात्र उपाय है वन क्षेत्र में वृद्धि करना, वृक्षों की संख्या जितनी ज्यादा बढ़ेगी लोगों को उतनी ही गर्मी से राहत मिलेगी | उन्होंने बरसात में भीषण गर्मी को देखते हुये कहा की बारसात का मौसम जाने वाला है, फिर भी हम देख रहें है कि कितनी तेज़ धुप है | पर्याप्त मात्रा में वृक्षों का संतुलन नहीं होने से प्रकृति के चक्र में परिवर्तन आ रहा है | उन्होंने वन विभाग के संबंधित अधिकारी से वृक्षारोपण को और अधिक से अधिक संख्या में लगाने व लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही और कहा की अगले पांच साल में वन का प्रतिशत डाटा में बढ़ोत्तरी चाहिए, इसके लिए उन्होंने सभी को प्रयास कर आगे बढ़कर कार्य करना को कहा ।
साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा की जैसे जल ही जीवन हैं, उसी प्रकार हमारे लिए शुद्ध हवा जीवन के लिए अति आवश्यक है, इसके लिए हमें पेड़ पौधें लगाना अति आवश्यक हैं। एक व्यक्ति को कम से कम दस पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करना एक महत्वपूर्ण कदम है। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोग पर्यावरण की महत्ता को समझते हैं और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित होते हैं। इस प्रकार के अभियानों से समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और एक हरा-भरा और स्वस्थ पर्यावरण बनाने में मदद मिलती है।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वन महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा की आज के समय में वृक्ष अतिमहत्वपूर्ण हैं इसकी हमें रक्षा और अधिक से अधिक जगहों पर पेड़ लगाने चाहिए | उन्होंने कहा की सभी अपने घरो में किचेन गार्डन बनाने चाहिए अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा रखना चाहिए | जिलाधीश ने वृक्षारोपण के कई महत्वपूर्ण लाभ बताये कहा की पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है। पेड़ की जड़ें मिट्टी को पकड़कर रखती हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है और भूमि की उर्वरता बनी रहती है | इसके अलावा उन्होंने कहा की पेड़ बारिश के पानी को अवशोषित करते हैं और जल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने इससे जलवायु नियंत्रण, पेड़ हवा के तापमान को नियंत्रित करने में मदद, ध्वनि प्रदूषण कम करने में सहायता के साथ साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाती हैं | उन्होंने अंत में सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया |
पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण ने कहा की हम देखते है कि बंजर भूमि, रेगिस्तान हमें अच्छा नही लगता, कही पौधे लगे हो वह हमें आकर्षित करता है, बहुत ही सुन्दर लगता है, और हमारें जीवन में वृक्ष से लगाव है, बेमेतरा को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए, और हम सब को संकल्पित हो जाना चाहिए, हमें फल फुल के पौधे लगाना चाहिए, हम देखते है, फुल के पौधे सुन्दर होने के साथ साथ हमें आस्थावान बनाता है, हमारा बेमेतरा पहाड़ी जिला नही हैं इसलिए पेड़ पौधों कि कमी है, आप सब उत्साह से इस विषय में कार्य करेंगें, तो हमारा जिला और वन से पेड़ों से अच्छादित होगा, और आप स्वस्थ्य रह पायेंगें जिससें हमें आक्सीजन की कमी नही हों पायेगी। ऑक्सीजन की कमी हमें आभास तब हुई जब हमने कोरोना महामारी देखा | इसी से हम जान सकतें है, कि पेड़ पौधों हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है | उन्होंने कहा की ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान है उसे आगें बढ़ाए और उसकी पेड़ की सुरक्षा करें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...