फूटबॉल नाक आऊट प्रतियोगिता संपन्न – सालिक साय ने कहा खेल को हमेशा खेल की भावना से खेले

फूटबॉल नाक आऊट प्रतियोगिता संपन्न – सालिक साय ने कहा खेल को हमेशा खेल की भावना से खेले

दोकड़ा कि टीम ने 2 गोल से गोढ़ी को परास्त कर जीत हासिल किया

जशपुर जिला फुटबाल प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है जिले में फुटबाल को हमेशा प्रोत्साहित करने का काम होता रहा है। फुटबाल को प्रोत्साहित करने के लिए तन मन धन से कांसाबेल क्षेत्र के साथ दिग्गज आदिवासी नेता जिला पंचायत सदस्य सालिक साय करते है।

आज 22 जुलाई को कांसाबेल ब्लाक के बटईकेला ग्राम पंचायत बटाईकेला में फूटबॉल नाक आऊट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था आयोजन में क्षेत्र कि 32 टीमों ने भाग लिया था समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय उपस्थित रहे

सर्वप्रथम आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि सालिक साय का फूल माला पहनाकर बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि दोनों फायनल कि टीमों से परिचय कर फुटबाल को किक मारकर विधिवत उद्घाटन किया, मैच का आगाज होते ही समर्थक शोर मचाने लगे। मैदान में दर्शकों के साथ खिलाड़ियों में जोश देखते ही बन रहा था

सालिक साय ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुवे सबसे पहले आयोजन समिति को आयोजन के लिए शुभकामनायें दी। और कहा की इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास किया रहता है। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल की प्रतिभा को निखारने का काम किया है जिससे आयोजन में आने वाले खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करते है इसमें से कोई खिलाड़ि प्रदेश से लेकर देशस्तर पर खेल कर मिसाल कायम कर सकें।
सालिक साय ने कहा की खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे आने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सालिक साय समरजीत चांद भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सरपंच निर्मला नाग सोनमंदर वैष्णव, बालेश्वर चक्रेश महेश नाग राजेन्द्र नाग मुकेश यादव, शंभू शंकर सुमिर चांद ओमप्रकाश भगत दिलेश्वर पैंकरा अंकित भगत एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। फायनल मुकाबला में दोकड़ा और गोढ़ी के बीच खेला गया जिसमें दोकड़ा की टीम ने 2 गोल से गोढ़ी कि टीम को विजेता कि ट्राफी अपने कब्जे में किया मुख्य अतिथि सालिक साय ने विजेता दोकड़ा कि टीम को प्रथम पुरस्कार 21000 हजार रुपए एवं शील्ड तथा गोढ़ी की टीम ने 11000 हजार रूपए प्रदान किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...