WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुकड़ेगा नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाही—बसंतपुर में अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

मुकड़ेगा नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाही—बसंतपुर में अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा। अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी के बीच नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को हुई इस कार्यवाही ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी सुनील यादव पिता हेमसागर यादव के घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन को आशंका थी कि यहां अवैध धान का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। जांच में 20 बोरा अवैध धान बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध भंडारण, अवैध खरीदी या ओड़िशा की ओर अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया तो तुरंत कानूनी कार्यवाही होगी। टीम में राजस्व अमले की टीम मौजूद रही। जिससे कार्यवाही के दौरान किसी प्रकार का विरोध या व्यवधान नहीं हो सका।

गांव में प्रशासनिक वाहन और अधिकारियों की मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। कई ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध कारोबार पर रोक लगने से किसान हितों की रक्षा होगी और बाजार में पारदर्शिता बनी रहेगी।

नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह ने कहा कि धान खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले लोगों पर सख्ती जारी रहेगी। पिछले कुछ समय से बॉर्डर इलाकों में अवैध गतिविधियाँ बढ़ने की शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

इस ताबड़तोड़ कार्यवाही ने अवैध धान कारोबारियों में खौफ पैदा कर दिया है और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी बचने वाला नहीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पत्थलगांव और आसपास के बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपकी पसंदीदा और दमदार नई Bajaj Pulsar 125 बाइक को घर लाना हुआ...

CHHATTISGARH NEWS

पत्थलगांव और आसपास के बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपकी पसंदीदा और दमदार नई Bajaj Pulsar 125 बाइक को घर लाना हुआ...

RAIGARH NEWS

₹501 में बुक करें New Pulsar 125, डिलीवरी पर उपहारों की बरसात!लैलूँगा में New Pulsar 125 की धमाकेदार एंट्री, ₹501 की बुकिंग पर Jio...

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर! NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार! लैलूँगा में New Pulsar...