spot_img
spot_img

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूरी करने और एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निराकरण करने को कहा।

धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा और संसाधनों की व्यवस्था के निर्देश

कलेक्टर ने किसानों और उनके खसरों का एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन करने के साथ डीसीएस फेस-1, फेस-2 और बकेट क्लेम के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों के खेतों के अक्षांश-देशांतर (लैटीट्यूड-लॉन्गिट्यूड) संबंधी विवरण की प्रविष्टि भी निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने को कहा।

स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सुविधाओं पर जोर

बैठक में कलेक्टर ने ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में मुनगा का पौधा लगाने की पहल करने के निर्देश दिए। आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लंबित मामलों के निराकरण के लिए स्कूलों में शिविर लगाने और दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड का लाभ दिलाने के लिए ‘सुगम्य सवेरा’ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा।

विद्यालयों में खराब स्मार्ट बोर्डों की मरम्मत, जर्जर भवनों की स्थिति में सुधार और खनन प्रभावित क्षेत्रों के चिन्हांकित स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्राथमिकता से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। स्कूलों और उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने तथा आश्रमों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया।

निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता में लापरवाही नहीं चलेगी

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सहित अन्य अधूरे निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से संचालित परियोजनाओं के निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाने तथा स्किल गैप असेसमेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर होगी कार्रवाई

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे, सीमांकन और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने तथा श्रमिक परिवार समग्र उत्थान मिशन की प्रगति पर भी ध्यान देने को कहा।

31 दिसंबर तक चलेगा वित्तीय समावेशन अभियान

जिले में वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा

बैठक में आगामी जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम और शिल्पा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, भगत राम पटेल ने जताया आभार

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल के खर्च में मिल रही मदद रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार...

CHHATTISGARH NEWS

किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, भगत राम पटेल ने जताया आभार

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल के खर्च में मिल रही मदद रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार...

RAIGARH NEWS

किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, भगत राम पटेल ने जताया आभार

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल के खर्च में मिल रही मदद रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार...