spot_img
spot_img

रायगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम, विकसित छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका पर होगा संवाद

spot_img
spot_img
spot_img

संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, ‘एक देश-एक चुनाव’ और विकसित भारत-2047 के विजन पर भी होगी चर्चा

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रायगढ़ में 23 अक्टूबर को ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम की थीम ‘युवाओं से संवाद, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ रखी गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत-2047 के विजन से जोड़ना और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

शासन की योजनाओं और विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक पहलों और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही ‘विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत’, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

इस दौरान विषय विशेषज्ञ युवाओं से संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को सवाल पूछने, अपने विचार रखने और विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने का अवसर भी मिलेगा।

16 से 24 वर्ष के युवाओं की भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के विद्यार्थी शामिल होंगे।

इसके अलावा कला, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में सक्रिय युवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी और दिव्यांगजन भी कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।

युवाओं के सुझावों से तैयार होगा प्रतिवेदन

कार्यक्रम में युवाओं से प्राप्त सुझावों और चर्चा के निष्कर्षों का संकलन कर प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। इसे आगे की नीतिगत कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को भेजा जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं और विचारों को विकास संबंधी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvaayog.cg.gov.in पर जाकर पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन करा सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...