spot_img
spot_img

रबी फसलों की तैयारी को लेकर संभागायुक्त सख्त, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
बिलासपुर संभाग


फसल विविधीकरण से बढ़ेगा उत्पादन और किसानों की आय, कृषि एवं संबद्ध विभागों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर

बिलासपुर। रबी फसलों की बेहतर पैदावार और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संभागायुक्त सुनील जैन ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने किसानों की आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए।

दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

संभागायुक्त श्री जैन ने दलहन, तिलहन सहित अन्य लाभकारी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलवार रकबे, उत्पादन और उत्पादकता की पिछले वर्ष के आंकड़ों से तुलना कर वास्तविक प्रगति का आकलन किया जाए। रबी सीजन में खाद की संभावित मांग और उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एकीकृत किसान पोर्टल पर नवीन एवं कुल किसान पंजीयन की जानकारी अलग-अलग अद्यतन रखने को कहा।

धान खरीदी की तैयारियों की भी समीक्षा

बैठक में संभागायुक्त ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं और किसान पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने तथा संबंधित आंकड़ों में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन पर भी फोकस

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान श्री जैन ने उद्यानिकी फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को होने वाले आर्थिक लाभ का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को पशुधन विकास और विभागीय योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पशुपालकों तक पहुंचाने तथा मत्स्य पालन विभाग को मछली उत्पादन बढ़ाने एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करने को कहा।

आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें विभाग

संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी, श्री हरिशंकर चौहान सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

🔥 आदिवासी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! 24 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक, जमीन से लेकर आरक्षण तक कई बड़े मुद्दों पर...

सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक 24 अक्टूबर को रायपुर में, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चारायपुर विशेष संवाददाताछत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य...

CHHATTISGARH NEWS

🔥 आदिवासी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! 24 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक, जमीन से लेकर आरक्षण तक कई बड़े मुद्दों पर...

सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक 24 अक्टूबर को रायपुर में, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चारायपुर विशेष संवाददाताछत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

ग्रामीणों की समझाइश के बाद भी व्यवहार में सुधार नहीं होने का आरोप, महिला थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रायगढ़। रायगढ़ में महिला...