बारिश के बीच बुनकरों के साथ कलेक्टर ने हाथकरघा चलाया और कपड़ा बुना बढ़ाया उत्साह विनय सिंह

बारिश के बीच बुनकरों के साथ कलेक्टर ने हाथकरघा चलाया और कपड़ा बुना बढ़ाया उत्साह
विनय सिंह

बेमेतरा बारिश की बूंदों के बीच, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा आज बेमेतरा ज़िले के देवरबीजा पहुंचे। यहाँ उनका आगमन श्रीराम बुनकर सहकारी केंद्र में हुआ, जहाँ बुनकर द्वारा हाथकरघा से बुना जा रहा कपड़े की प्रक्रिया को समझने का उन्हें अवसर मिला।
बुनकर सुश्री सुको देवांगन ने कलेक्टर को बुनाई की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने ताने-बाने के बारे में भी बताया । उन्होंने बताया कि कैसे धागों को एक साथ मिलाकर कपड़ा बनाया जाता है, और यह कार्य कितनी निपुणता एवं धैर्य से किया जाता है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने भी इस प्रक्रिया को बड़े ध्यानपूर्वक समझा और सुको की मासिक आमदनी, पारिवारिक स्थिति एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर की उत्सुकता इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने सुको से से स्वयं कपड़ा बुनने में मदद मांगी। सुश्री सुको ने उन्हें हाथ और पैरों से हाथकरघा चलने वाली विधि बताई। कलेक्टर ने कुछ क्षणों के लिए हाथकरघा को चलाया और कपड़ा बुना। यह अनुभव न केवल कलेक्टर श्री शर्मा के लिए नया था बल्कि उनके द्वारा किया गया यह प्रयास बुनकर समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।*
श्री रणबीर शर्मा का यह कदम बुनकर समुदाय के प्रति उनकी सहानुभूति और उनके परिश्रम को सम्मान देने का प्रतीक बना। बेमेतरा ज़िले में इस प्रकार के उत्साहवर्धन कार्य न केवल प्रशासनिक कार्यों को मानवता के करीब लाता है बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...