ग्राम रेगड़ा में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img

ग्राम रेगड़ा में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

28 जुलाई, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब, जुआ सट्टा, कबाड़ पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपने स्टाफ को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर अनैतिक कार्यों की सूचना लेने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में कल दिनांक 27/07/2024 को थाने के देहात पेट्रोलिंग द्वारा मुखबीर सूचना पर रेगड़ा के जंगल के रास्ते में पैदल रेगड़ा की ओर एक थैला में शराब लेकर आ रहे व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ पर व्यक्ति अपना नाम *राजकुमार उरांव पिता मोहर साय उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम छोटे रेगड़ा थाना चकधरनगर* बताया जिसके कब्जे से 10 लीटर मुहआ शराब कीमती 1,000 रूपये का बरामद हुआ । राजकुमार उरांव द्वारा शराब बिक्री के लिए लेकर आना बताया । आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और रंजित भगत शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...