लैलूंगा में कर्मचारीयों का हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा….

spot_img

लैलूंगा में कर्मचारीयों का हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा

लैलूंगा: कर्मचारी अधिकारीयों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रहा। जिसके चलते तहसील स्तर के सभी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कृषि, उद्यान , पशुधन, राजस्व, सचिव व ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ सरपंच संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरुवा बारी दम तोड़ रही है। वहीं स्कूल बंद होने से बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। ज्ञात रहे कि पिछले पांच दिनों से प्रदेश के लगभग 100 से अधिक संगठनो के कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर है। वहीं सरपंच संघ भी अपनी जायज माँगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।प्रदेश की जनता कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी स्कूलों मे पढ़ रहे गरीब बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है।
दूसरी ओर सभी कार्यालय बंद होने से क्षेत्र की आम जनता और किसानो की परेशानी बढ़ गई है।
फ़ेडरेशन के मंच से सभी कर्मचारियों ने एक स्वर मे एक साथ शंखनाद करते हुए संकल्प लिया कि जब तक दो सूत्रीय माँग पूरी नही होगी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वही दूसरी ओर सरकार की ओर से हड़ताल समाप्ति के प्रयास नही होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देखने वाली बात होगी इसका समाधान कब तक निकलेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...