spot_img
spot_img

कुसमी बना नगर पंचायत

spot_img
spot_img
spot_img

कुसमी बना नगर पंचायत

अधिसूचना हुई जारी

क्षेत्रवासियों ने दीपेश साहू का किया धन्यवाद

विनय सिंह
बेमेतरा :- आखिरकार कई सालो के इंतजार के बाद ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी हो ही गई। छतीसगढ़ राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित की गई है। इस खबर से कुसमी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही स्थानीन लोगों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
वहीं आज राज्यपाल कार्यालय की ओर से संयुक्त सचिव. रेणुका श्रीवास्तव ने कुसमी को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके बाद कुसमी के लोगो में जश्न का माहौल है।

नपं.बनने से अन्य गावों को भी मिलेगा लाभ :- दीपेश साहू विधायक

विधायक दीपेश साहू मीडिया से बात करते हुए सर्वप्रथम क्षेत्रवासियो को कुसमी को नगर पंचायत की दर्जा मिलने पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया l तत्पश्चात विधायक साहू ने कहा की कुसमी को नगर पंचायत बनाये जाने से क्षेत्र के अन्य गावों को फायदा होगा l विधायक साहू का कहना है की नगर पंचायत मे कई प्रकार की सुविधाएं होती है l शासन की ओर से हर साल करोड़ों रूपये के विशेष बजट भी मिलेंगे l नगर पंचायत मे फायर ब्रिगेड, बड़े सामुदायिक भवन समेत, अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगे l इसका लाभ नगर पंचायत के साथ – साथ क्षेत्र के अन्य गांव के लोग भी ले सकते है l साहू ने अंत मे कहा की छत्तीसगढ़ मे डबल इंजन की सरकार और प्रदेश मे विष्णु की सुशासन से विकाश की रफ़्तार बढ़ रही है l जिसके चलते प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्रवासियो की अनुरोध को सुना और कुसमी को नगर पंचायत का दर्जा दिया इसके लिए मै माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट करता हु कहा l

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दीपेश साहू किया आभार प्रकट

ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामवाशियों मे जश्न का माहौल है l लोग ख़ुशी मना रहे है l तों वही जनप्रतिनिधियों ने कुसमी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक कार्यलय पहुंचकर विधायक दीपेश साहू को मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन कर धन्यवाद किया l इस अवसर पर संतोष कुमार साहू, बृजमोहन साहू,दानीराम साहू,मोहित साहू, देवेंद्र साहू, माधव प्रसाद,अनिल पाटकर,रवि प्रकाश साहू, यशवंत वर्मा मण्डल अध्यक्ष,पोषण वर्मा महामंत्री, होरी लाल सिन्हा प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रेवा राम निषाद जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, थान सिंह साहू,नरसिंह साहू नंदकिशोर साहू, गणेशाराम, मोहन डेहरे, दीपक यादव, अमर सिंग, कैलाश साहू, रोहित साहू, मोहन जाँगड़े उपस्थित रहे l

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; बाइक समेत 34 हजार रुपये की संपत्ति...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; बाइक समेत 34 हजार रुपये की संपत्ति...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; बाइक समेत 34 हजार रुपये की संपत्ति...