पुरानी रंजिश पर मारपीट, जूटमिल पुलिस ने आरोपित दो युवकों को गैर जमानतीय धाराओं पर गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर…

spot_img

पुरानी रंजिश पर मारपीट, जूटमिल पुलिस ने आरोपित दो युवकों को गैर जमानतीय धाराओं पर गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर… 30 जुलाई, रायगढ़ । दिनांक 26.07.2024 को थाना जूटमिल में ग्राम मिडमिडा में रहने वाला हर्षित भुईया रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जुलाई की रात्रि करीब करीबन 09:00 बजे पंचायत कार्यालय के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था । तभी गांव का दीपक उरांव (25 साल) और मोहन निषाद (26 साल) पुरानी रंजिश को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते डंडा और मोटर सायकल के चाबी से मारपीट करने लगे, जिससे चोट आया है । आहत हर्षित का मुलाहिजा कराकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया । मेडिकल रिपोर्ट अनुसार प्रकरण में धारा 118(1) BNS विस्तारित कर जूटमिल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । साथ ही ग्राम मिडमिडा के रहवासियों को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आपस में मिलजुल कर रहने और लड़ाई झगड़े से दूर रहने की समझाइश दी गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गांव के विकास का खाका ग्रामीण खुद कर रहे तैयार, जनभागीदारी से बन रही ग्राम पंचायत विकास योजना

संसाधनों का मानचित्रण कर तय की जा रही प्राथमिकताएं, जल संरक्षण से लेकर आजीविका और अधोसंरचना तक पर मंथन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ गांव के...

CHHATTISGARH NEWS

गांव के विकास का खाका ग्रामीण खुद कर रहे तैयार, जनभागीदारी से बन रही ग्राम पंचायत विकास योजना

संसाधनों का मानचित्रण कर तय की जा रही प्राथमिकताएं, जल संरक्षण से लेकर आजीविका और अधोसंरचना तक पर मंथन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ गांव के...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...