spot_img
spot_img

डॉ. किशन टंडन क्रांति को भारत गौरव सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
  • *# डॉ. किशन टंडन क्रांति को भारत गौरव सम्मान*

विनय सिंह

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दी फेयर विजन फाउंडेशन द्वारा उच्चस्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर वर्ष 2024 के लिए भारत गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत उत्कृष्ट क्वालिटी का सम्मान पत्र, मेडल, ट्रॉफी इत्यादि दी जाती है।

डॉ. किशन टंडन क्रांति साहित्य के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। वे हरफनमौला साहित्य लेखक हैं। अब तक गद्य और पद्य की लगभग सभी प्रमुख विधाओं में उनकी 54 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 28 काव्य संग्रह, 2 ग़ज़ल संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 2 हास्य व्यंग्य संग्रह, 10 कहानी संग्रह, 2 उपन्यास, 7 लघुकथा संग्रह तथा 1 यात्रा संस्मरण शामिल हैं। वे 14 साझा काव्य संकलनों के सम्पादक होने के अलावा छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल किए गए डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति को सुदीर्घ साहित्य सेवा हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रतिष्ठित भारत भूषण सम्मान, टैलेंट आइकॉन, प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड, बेस्ट नेशनल अचीवर्स अवार्ड, अमेरिकन एक्सीलेंट राइटर अवार्ड, नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड सहित 30 से अधिक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें हाल ही में अमेरिकन यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट्) की मानद उपाधि भी प्रदान की गई है।

डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

———————-

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS