spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*हरेली पर्व पर खाद्य मंत्री बघेल ने किया पौधारोपण और हितग्राहियों को किया प्रेरित*

*हरेली पर्व पर खाद्य मंत्री बघेल ने किया पौधारोपण और हितग्राहियों को किया प्रेरित*
विनय सिंह
*बेमेतरा खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने रविवार को ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम गोढ़ीकला में हरेली पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों का उन्मुखीकरण सह पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयालदास बघेल ने हितग्राहियों के आवास परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को माँ के नाम से एक पेड़ लगाने और प्रत्येक पंचायत में 51 पेड़ लगाने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।*
*मंत्री बघेल ने आवास हितग्राहियों को आगामी स्वीकृति मिलने पर शीघ्र आवास निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।*
*कार्यक्रम में जनपद सदस्य, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण, ग्राम के नागरिक, और महिला स्व सहायता समूह की सदस्य सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. नवागढ़, सहायक अभियंता (PMAYG ) एडीओ, विकासखंड समन्वयक, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक उपस्थित थे।*
*कार्यक्रम में जनपद सदस्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।*
आवास योजना के लाभार्थियों ने मंत्री बघेल और सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि इन योजनाओं से उन्हें स्थायी और सुरक्षित आवास मिलने से उनका जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में ‘सत्यनारायण की कथा’ से भी पावन है ‘कमीशन’ की महिमा!… जनसमस्या निवारण शिविर या ‘अधिकारी कल्याण महोत्सव’? पंचायतों...

लैलूंगा। अगर आप लैलूंगा जनपद पंचायत की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और आपकी जेब में 'गांधी जी' (नोट) नहीं हैं, तो यकीन मानिए आप...
Latest
ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार