spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*पंचपारा संकुल के स्कूलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने हेतु एमडीएम में परोसा गया मुनगा भाजी युक्त दाल*

*पंचपारा संकुल के स्कूलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने हेतु एमडीएम में परोसा गया मुनगा भाजी युक्त दाल*

रायगढ़, 5 अगस्त 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार बच्चों के शारारिक विकास हेतु मध्यान्ह भोजन मे पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाना है, जिसके लिये बच्चों को शाला में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके जिसके लिये मध्यान्ह भोजन में मीनू के साथ बच्चों को प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में बच्चों को मिले इसके लिये मध्यान्ह भोजन में दाल दिया जाना अनिवार्य होता है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के द्वारा शिक्षा विभाग की मध्यान्ह भोजन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि मध्यान्ह भोजन के दाल में अभी बरसात की सीजन में मुनगा भाजी डाल कर दाल पकाकर बच्चों को परोसा जाये। उक्त निर्देश के परिपालन में मध्यान्ह भोजन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री दिनेश कुमार पटेल एव विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक पंचपारा श्रवण कुमार साव के मार्गदर्शन व समस्त प्रधान पाठकों के समन्वय से पंचपारा संकुल के सभी प्राथमिक एव माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन मे दाल के साथ मुनगा भाजी परोसा जा रहा है। संकुल पंचपारा के जिन विद्यालय में आज प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पंचपारा, प्राथमिक शाला मौहापाली, प्राथमिक शाला सुकुलभठली, प्राथमिक शाला नावापारा, प्राथमिक शाला कोसमंदा में मुनगा भाजी के साथ दाल परोसा गया तथा विद्यालय के मध्यान्ह भोजन संचालन समूह के विशेष सहयोग से मुनगा भाजी बच्चों को प्रदान किया जा गया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा… जानिए ताबड़तोड़ ऑफर

भगवान शिव की कृपा और पावन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर परछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर 🏆 श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, लैलूंगाग्राहकों के लिए...
Latest
🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय...