*संकुल केन्द्र लारीपानी मे* *पालक-शिक्षक मेगा बैठक* *का शानदार आयोजन*

*संकुल केन्द्र लारीपानी मे* *पालक-शिक्षक मेगा बैठक*
*का शानदार आयोजन*

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के
निर्देशानुसार पालक-शिक्षक मेगा बैठक संकुल केन्द्र लारीपानी मे श्री वीर सिंह राठिया एवं सरपंच लारीपानी श्री दयाधन राठिया के आतिथ्य में एवं संकुल प्राचार्या श्रीमती बिन्दू एक्का के अध्यक्षता मे आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के योजनातर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम- 1. मेरा कोना। 2. छात्र दिनचर्या । 3. बच्चे ने आज क्या सीखा। 4. बच्चा बोलेगा बेझिझक । 5. बच्चों कि अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा 6. पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना। 7. बस्ता रहित शनिवार 8. विद्यार्थियों के आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी। 9. जाति /आयु/ निवास प्रमाण पत्र | 11. न्योता भोज 12. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी। 13. विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों व छात्रों को अवगत करना,पर शिक्षको के द्वारा पालकों के साथ विस्तृत चर्चा-परिचर्चा किया गया व पालकों ने चर्चा-परिचर्चा के दौरान रोचक सुझाव दिये ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पालको व शिक्षकों का बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रयास से पढाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना, बच्चो मे शारीरिक, मानसिक व सर्वांगीण विकास कर परीक्षा के तनाव से मुक्त करना रहा। निश्चित ही इस कार्यक्रम से क्षेत्र के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु सकारात्मक प्रभाव रहेगा।
आज के इस कार्यक्रम मे संकुल केन्द्र के सभी शालाओं के नवनियुक्त sme अध्यक्ष, पालक व शिक्षक व छात्र बड़ी संख्या मे उपस्थित रहें सभी सदस्यों ने निरीक्षण अधिकारी के देख रेख मे माँ के नाम एक पौधा लगाकर नवसाक्षर शिक्षा शपथ ग्रहण
के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...