spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न*
विनय सिंह
*बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आदिवासी विकास विभाग द्वारा त्रैमास माह अंतर्गत कैलेंडर वर्ष 2024-25 राहत प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा वर्षवार दर्ज प्रकरण की जानकारी दी गई | इसके तहत स्वीकृत अस्वीकृत प्रकरण की जानकारी, प्राप्त अंतर्जातीय विवाह स्वीकृत/अस्वीकृत प्रकरण की जानकारी एवं दोषियों पर त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की गई | इस दौरान प्राप्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित हितग्राहियों को दी गई तत्कालीन सहायता राशि की समीक्षा एवं वर्ष 2013 से आज तक दर्ज प्रकरणों की जानकारी, जिसमें पुलिस विवेचना तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुतीकरण के साथ ही न्यायालय में लंबित व निर्णित प्रकरणों की व्यापक समीक्षा की गई। कलेक्टर शर्मा ने बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली राहत की भी पीड़ितों तक जानकारी पंहुचाए जिससे हर पीड़ित को लाभ दिया जा सके। उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए । बैठक में अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य टीआर जनार्दन, धनसाय भारती, राजेंद्र शर्मा, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे |

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग