*कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का किया गया आयोजन*

spot_img

*कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का किया गया आयोजन*
विनय सिंह
*बेमेतरा राष्ट्रीय हथकरधा दिवस के उपलक्ष्य में आर. एस. वी. कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री दिपेश साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप भंण्डारकर ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में डॉ. के.पी. वर्मा और डॉ. यू. के. ध्रुव उपस्थित थे। इस दौरान महाविद्यालय के सभी अध्यापक कर्मचारी लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक परियोजना के बुनकर कारीगर छात्राएँ उपस्थित थे।
विधायक जी ने अपने संबोधन में बाताया कि हमारे देश की हथकरघा कृषि के पश्चात दूसरा सबसे ज्यादा ग्रामीण रोजगार देने वाला क्षेत्र है। चूंकि हमारा जिला आरंभ से ही कृषि प्रधान जिला रहा है। और अब कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में कचरा से धन परियोजना के अंतर्गत अलसी के अनुपयोगी डंठल से उच्च गुणवत्तायुक्त प्राकृतिक कपड़ों का निर्माण टेक्सटाइल इंजीनियर श्री पिलेश्वर देवांगन के तकनीकी मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाओं द्वारा की जा रही है। वर्तमान में इन रेशों से साड़ी, शॉल, जैकेट, शर्ट इत्यादि ड्रेस मटेरियल बनाए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में हथकरघा क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है और विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्व रोजगार का भी सृजन हो रहा है। हथकरघा भारत देश की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है इसलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम थीम पर आधारित वृक्षारोपण विधायक द्वारा किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...