● *छत्तीसगढ़-ओडिशा इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग: अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चार जिलों के एसपी की वर्चुअल बैठक, संयुक्त कार्रवाई पर जोर*….

● *छत्तीसगढ़-ओडिशा इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग: अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चार जिलों के एसपी की वर्चुअल बैठक, संयुक्त कार्रवाई पर जोर*….

*12 अगस्त रायगढ़* । छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने आज वर्चुअल मीटिंग कर अवैध आर्म्स, मादक पदार्थों, और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। इस बैठक में रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) और झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, बरगढ़ (ओडिशा) के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

मीटिंग का मुख्य एजेंडा दोनों राज्यों में अवैध तस्करी के मूल स्रोतों का पता लगाना और उन पर इंड-टू-इंड प्रभावी कार्रवाई करना था। बैठक में यह सहमति बनी कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए दोनों राज्यों के थानों के बीच गोपनीय जानकारी साझा की जाएगी। तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और बड़े तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन चेकिंग, और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही, संदिग्ध निर्माण और भंडारण स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान तेज किए जाएंगे। अधिकारियों ने समय-समय पर अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित करने और इस संबंध में रणनीति तैयार कर उसे लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस वर्चुअल बैठक में एसपी रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल, एसपी सुंदरगढ़ श्री मुकेश कुमार, एसपी बरगढ़ श्री प्रहलाद सहाय मीना, एसपी झारसुगुड़ा श्री परमार स्मिथ, एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री पुष्कर शर्मा के साथ संबंधित जिलों के एसडीओपी और थाना प्रभारी भी शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, 192 आरक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

धमतरी। पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...