spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया व्यवसायिक परिसर एवं नवनिर्मित मकान वाले क्षेत्रों का सर्वे*

*डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया व्यवसायिक परिसर एवं नवनिर्मित मकान वाले क्षेत्रों का सर्वे*

*जल जमाव वाले जगहों पर किया गया दवा का छिड़काव*

रायगढ़, 14 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व्यवसायिक परिसर व नवनिर्मित मकान वाले क्षेत्रों में सर्वे किया गया। मौके पर उन्होंने जलजमाव वाले जगहों को साफ करते हुए वहां दवा का छिड़काव किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां आसपास रहने वाले लोगों को समझाईश दी कि छोटी-छोटी असावधानियों से डेंगू के लक्षण मिलते है। चूंकि डेंगू का लार्वा साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए डेंगू के केसेस को रोकने के लिए सबको सतर्कता बरतना आवश्यक है।
डेंगू मच्छर एवं वाहक एडिज एजिप्टी की पहचान एवं मच्छर के काटने तथा संक्रमण फैलाने वाले डेंगू वायरस के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षणों के आधार पर ही इसका इलाज किया जाना रहता हैं विशेष एवं गंभीर अवस्था में मरीजों को भर्ती करके इलाज उपलब्ध कराया जाता है। भर्ती के दौरान कुछ ऐसे मरीजों का जिनका प्लेटलेट की मात्रा अत्यधिक कम हो जाने पर फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा एवं प्लेटलेट उपलब्ध कराया जाता है तथा डेंगू रोकथाम के उपाय बताए गए जिसमें मुख्य रूप से कुलर में एक हफ्ता से रखा हुआ स्थिर एवं साफ पानी, बिना ढ़के हुए प्लास्टिक एवं सीमेंट टैंक का साफ पानी, फ्रिज के पीछे टे्र, गमले में जमा हुआ पानी, पशु एवं पक्षियों के लिए पात्र में रखा हुआ साफ पानी, नारियल के खोल, टूटे हुए बर्तन एवं डिस्पोजल, गड्ढ़ों में बारिश का जमा हुआ साफ पानी, टायरों में जमा हुआ साफ पानी, अन्य ऐसे स्थान या वस्तु जिसमें स्थिर साफ पानी जमा हो रहा है वहां डेंगू के मच्छर पनपते है। इसलिए व्यर्थ पड़े हुए पात्रों को पलट कर रखे उन्हें खुला न रहने दें। तत्पश्चात आयुक्त नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के समस्त वार्डों के आधार पर हाईरिस्क वार्डो का जिक्र करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों से ही डेंगू प्रकरण की संख्या में वृद्वि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों सुपरवायजर, मितानिन पर्यवेक्षक, मितानिन के द्वारा पूर्ण रूप से घरों का सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है। बचाव के उपाय-डेंगू मच्छर से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखना चाहिए, नालियों में जला हुआ मोबिल, मिट्टी तेल का छिड़काव करना चाहिए। हमेशा फूल आस्तीन के वस्त्र पहनना चाहिए, रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही आम जनता से अपील की जा रही है, की रायगढ़ जिला को डेंगू मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।
*कंट्रोल रूम नंबर 9893362364 में कर सकते है संपर्क*
डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में स्थापित कंट्रोल रूम नं. 9893362364 में संपर्क कर सकते है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार शादी का...
Latest
ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ...