spot_img
spot_img

*स्वतंत्रता दिवस मे रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में किया गया समारोह का आयोजन*

spot_img
spot_img
spot_img

*स्वतंत्रता दिवस मे रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में किया गया समारोह का आयोजन*
विनय सिंह
बेमेतरा रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र बेमेतरा में 15 अगस्त को आज़ादी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी। डॉ. भंडारकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। जिसके कारण भारत विभिन्न प्रकार की कृषिगत खाद्यानों, अन्य वस्तुओं के बहुतायत उत्पादन में विकासशील देश से विकसित होने की राह पर अग्रसर है। जिसमें कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि तकनीकों का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी कविताओं, भाषण, संगीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया जिससे सभी आगंतुक एवं छात्र-छात्राओं के हृदय को राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना से सराबोर होते हुए प्रतीत हुए। इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अधिष्ठाता डॉ. के.पी. वर्मा नें महाविद्यालय को उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए बधाई दी एवं महाविद्यालय की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किया | कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से किया गया एवं अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा काले-गोरे का भेद नहीं गीत गाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बहुआयामी प्रतियोगिताओं के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गण डॉ.यू.के. ध्रुव, डॉ. कुन्ती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, डॉ. हेमलता निराला, डॉ. साक्षी बजाज, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डॉ. नूतन सिंह, श्रीमति सुनीता सिंह, डॉ. सरिता शर्मा, श्री. राजेश बर्मन, श्रीमती रीना कुर्रे उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’’कचरा से धन’’ योजना के समस्त कर्मचारी एवं महाविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गणों की उपस्थिति रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

CHHATTISGARH NEWS

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...