*मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना संचालित*

*मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना संचालित*

*पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेगी परिवहन में सुविधा*

रायगढ़, 22 अगस्त 2024/ श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना संचालित है। जिसके अंतर्गत बस/रेल के माध्यम से 50 कि.मी.तक दैनिक यात्रा किए जाने हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को परिवहन विभाग रेल मंडल तथा नगर निगम द्वारा निर्धारित दर पर मंथली सीजन टिकट कार्ड प्रदाय किया जाएगा, जिसकी प्रतिपूर्ति राशि मंडल (श्रम विभाग)द्वारा देय होगा।
उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत निर्माणी मजदूरों को एवं असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों का पंजीयन किया जाता है। छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 69,766 मजदूरों का पंजीयन हुआ है। विभाग के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन नि:शुल्क है एवं किसी भी सीएससी सेंटर अथवा स्वयं के द्वारा किसी भी कम्प्यूटर के माध्यम से किया जा सकता है। वर्तमान में शासन द्वारा श्रम विभाग के पंजीयन एवं योजनाओं के आवेदन हेतु मोबाइल एप्प श्रमेव जयते जारी किया गया है जिसमें श्रमिक स्वत: ही अपना पंजीयन कर सकते है एवं पंजीकृत श्रमिक योजना हेतु आवेदन कर सकते है। उक्त आवेदन google playstore अथवा श्रम विभाग की वेबसाईट cglabour.nic.in में उपलब्ध है।
*पात्रता*
यह योजना उन भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकारों पर प्रभावशील है जो अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत हिताधिकारी के रूप में पंजीकृत है। यदि कोई श्रमिक राज्य शासन की समानांतर किसी अन्य योजना से लाभ प्राप्त कर रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। योजना प्रारंभ के पश्चात मंथली सीजन टिकट कार्ड (एमएसटी) जारी होने के तीन माह के भीतर (90 दिवस के अंदर)लाभ दिया जाएगा।
*आवश्यक दस्तावेज*
हितग्राही के जीवित श्रमिक पंजीयन प्रमाण-पत्र के मूल स्कैन प्रति, हितग्राही के आधार कार्ड की मूल्य स्कैन प्रति, हितग्राही के बैंक पासबुक की मूल्य स्कैन प्रति एवं मंथली सीजन टिकट कार्ड (एमएसटी) की मूल्य स्कैन प्रति आवश्यक है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...