spot_img
spot_img

नगर पंचायत के कटेलपारा में पुल न बनने से आवाजाही हुई ठप्प, स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही काफी परेशानी

spot_img
spot_img
spot_img

नगर पंचायत के कटेलपारा में पुल न बनने से आवाजाही हुई ठप्प, स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही काफी परेशानी

लैलूंगा –नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 कटेल पारा पहुंच मार्ग के बीच में स्थित नदी में भारी बारिश के कारण पानी लबालब भरने के कारण वार्ड वासियों को आवा जाही ठप होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेष कर स्कूली बच्चों को बारिश में पानी भर जाने से आने जाने में 2किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य धारा में जुड़ने के लिए अभी भी कटेल पारा के बाशिंदो को बारिश की दिनों में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है तेज बारिश के कारण पानी लबालब भरा हुआ होता है जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है जिसे वार्ड वासियों को दूसरे गांव से गुजरते हुए शहर का रास्ता तय करना पड़ता है। विगत कांग्रेस कार्यकाल में उक्त खारून नदी में पुल निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया जा चुका था जिस वार्ड वासियों को पुल बनने की आस जगी थी परंतु आज पर्यंत ना तो पुल का निर्माण किया गया ना ही किसी प्रकार की कोई पहल की गई। कई वर्षों से नदी में पुल निर्माण की आस लगाए वार्ड के नागरिकों की आस अब टूटने लगी है वह इस मामले में जनप्रतिनिधि नगर विकास की बड़े-बड़े बातें करते तो है पर उसे धरातल पर लाने के लिए लोगो को सिर्फ आश्वासन का झुनझुना ही दिया जाता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Horoscope Today: 16 अक्टूबर 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

आज किसी को करियर में नए अवसर मिलने की उम्मीद, तो किसी को आर्थिक फैसलों में बरतनी होगी सावधानी; जानिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, परिवार...

CHHATTISGARH NEWS

Horoscope Today: 16 अक्टूबर 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

आज किसी को करियर में नए अवसर मिलने की उम्मीद, तो किसी को आर्थिक फैसलों में बरतनी होगी सावधानी; जानिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, परिवार...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...