छत्तीसगढ़ रोजगार एप: रोजगार सहायता हेतु पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन के नवीनीकरण की मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ रोजगार एप: रोजगार सहायता हेतु पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन के नवीनीकरण की मिलेगी सुविधा

रायगढ़, 5 सितम्बर 2024/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग.रायपुर के आदेशानुसार प्रदेश के युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ रोजगार एप विकसित किया गया है। एप का उद्देश्य युवाओं को त्वरित रोजगार सहायता उपलब्ध कराना है। जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार एप गूगल प्ले स्टोर एवं विभागीय वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ रोजगार एप में कभी भी कही से भी रोजगार सहायता हेतु पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध है। सत्यापन आधार नंबर आधारित ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार एप से आवेदकों को भौतिक सत्यापन हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक के पंजीयन पत्रक (एक्स-10)डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न प्रकार की रिक्तियों की अद्यतन सूचना एवं जानकारी की उपलब्धता एवं रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प की विस्तृत जानकारी की उपलब्धता है। एप डाउनलोड करने के लिए क्यू आर कोड एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-2203 में संपर्क कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...