लैलूँगा विकासखंड के बनेकेला गांव में बाजे गाजे के साथ भोजली विसर्जन किया गया
रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा
रायगढ़ : लैलूंगा / लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बनेकेला में आज दिनांक 7 ~ 09 ~ 2024 दिन रविवार को भोजली विसर्जन और आज नवा ख़ई का त्यौहार मनाया गया गांव के लोगो में नवा खई को बहुत ही उत्साह के साथ और नए धान के पूजा के साथ मनाया जाता है कई प्रकार के व्यंजन भी बनाए जाते है मेहमानों को भी न्योता दिया जाता है और पूजा अर्चना करके गांव के लोग बड़ी ही खुशी के साथ मनाते है साथ ही आज ही की दिन गांव के सभी मतवाओ और गांव के सभी लोगो द्वारा भोजली का विसर्जन बड़ी ही धूम धाम से गांव में गाजे बाजे के साथ घुमाया गया और गीत के साथ तालाब में विसर्जन किया गया ।











