WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मोबाइल फोन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मोबाइल फोन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

     09 सितंबर, रायगढ़ ।  ग्राम तिलगा, थाना चक्रधरनगर में मोबाइल फोन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब 18 वर्षीय बोधराम राठिया ने अपने बड़े भाई सूरज उर्फ सरोज राठिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद तब शुरू हुआ जब सरोज ने अपने छोटे भाई बोधराम से उसका रियलमी मोबाइल मांगा, जिसे बोधराम ने देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर सरोज ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया, जिससे नाराज होकर बोधराम ने सब्जी काटने वाले चाकू (परसूल) से सरोज के सिर और गर्दन पर कई बार हमला कर दिया। आहत के नजदीकी रिश्तेदार संतोष राठिया (उम्र 27 वर्ष) ने कल घटना की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि ग्राम तिलगा में महेश राठिया के तीन बेटे-सुरेश(22), सरोज(20), बोधराम(18) हैं। 08 सितंबर के शाम करीब 07.00 बजे की घटना है ।

       घायल सरोज राठिया को तुरंत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधराम राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में बोधराम ने हमले की बात कबूल की और बताया कि उसने मेहनत से कमाए पैसे से मोबाइल खरीदा था, जिसे उसके बड़े भाई ने जानबूझकर तोड़ दिया था, इसीलिए उसने गुस्से में आकर यह हमला किया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, चाकू (परसूल) को जब्त कर अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी बोधराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक चुडामणी गुप्ता और शैलेन्द्र पैंकरा की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS