spot_img
Friday, February 13, 2026
Friday, February 13, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

      11 सितंबर, रायगढ़ ।  कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढिमरापुर बायपास रोड स्थित साहू होटल टपरी पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। टीआई कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि साहू होटल टपरी में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां हिरालाल साहू नामक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की।

    *बरामदगी और कार्रवाई*: रेड के दौरान होटल के पास से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी गई कुल 9.180 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 23 पाव देशी प्लेन मदिरा, 20 पाव देशी मसाला मदिरा और 08 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब शामिल हैं। बरामद शराब की कुल कीमत करीब ₹5310/-  है। साथ ही मौके पर अवैध शराब की बिक्री से प्राप्त राशि ₹150/- को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी हिरालाल साहू (उम्र 58 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़ के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

  *शराब रेड टीम में शामिल* : इस कार्रवाई में उप निरीक्षक श्रीमती ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक श्री गौतम ठाकुर, आरक्षक श्री जगन्नाथ साहू और प्रदीप कुमार मिंज ने अहम भूमिका निभाई। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक…किया है पूरा मामला जानिए

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत! लैलूंगा।राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बादछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त...