नक्सलियों ने की गुरुजी की हत्या, जन अदालत में उतारा मौत के घाट…

नक्सलियों ने की गुरुजी की हत्या, जन अदालत में उतारा मौत के घाट…


सुकमा : नक्सलियों ने जन अदालत लगातार स्कूल टीचर की हत्या कर दी। आरोप है कि नक्सलियों ने लाठी डंडों से टीचर को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक *”घटना 14 सितंबर की है. नक्सलियों ने सुकमा के जगरगुंडा इलाके में जन अदालत लगाया था। पुलिस के मुताबिक जन अदालत में ही माओवादियों ने शिक्षक दूधी अर्जुन को पहले मौत का फरमान सुनाया फिर उसी पीट पीटकर हत्या कर दी”।* घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने खुद की है।

*जन अदालत में शिक्षक की पीट पीटकर हत्या:* पुलिस के मुताबिक जन अदालत में पहले लाठी डंडों से नक्सलियों ने शिक्षक अर्जुन को पीटा फिर उसका गला घोंट दिया। मृतक दूधी अर्जुन शिक्षादूत था और पढ़ाने का काम करता था। नक्सलियों ने टीचर के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। जगरगुंडा पुलिस ने शिक्षक की हत्या किए जाने के जुर्म में नक्सलियों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल माओवादियों की पहचान का काम शुरु कर दिया है।

*एंटी नक्सल ऑपरेशन में बौखलाए नक्सली:* एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं। लगातार चल रहे सर्चिंग अभियान से माओवादियों को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है. अपने साथियों के मारे जाने और सरेंडर से माओवादी डरे हुए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप के शुरु होने से भी माओवादी अब कुछ ही जगहों पर सिमट कर रहे गए हैं। कुछ दिन पहले अबूझमाड़ में भी नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो नक्सलियों को मार डाला था।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...