WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ब्रेकिंग लैलूँगा : जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फूलीकुंडा में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद के बाद गुस्से में आकर एक पति ने लकड़ी से डंडे से अपनी पत्नी के सिर के पीछे हिस्से में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो 27 अपनी पत्नी सुमारी पंडो 25 के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो को नया कपड़ा दिलाने की मांग की है। जिस पर महिला के पति पंचराम के मना करने पर दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। जिसके बाद पंचराम ने सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया। काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहंुची तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंढे से महिला के सिर के पीछे हिस्से में ताबड़तोड वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
रात भर घर में रखा शव
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नही आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।
चार साल पहले हुई थी शादी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मरीज करके एक साथ जीवन यापन करते आ रहे थे और उनका एक बच्चा भी है। कल दोपहर मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई।
आरोपी पुलिस हिरासत में
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा थाना स्टाफ का दर्दनाक हाल : टपकती छत, जर्जर भवन और खंडहरनुमा कमरों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी!

लैलूंगा। आम जनता की सुरक्षा में दिन-रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए लैलूंगा में बेहतर आवासीय व्यवस्था का सवाल अब गंभीर होता नजर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS