spot_img
spot_img

HDFC बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत, पंप और स्प्रिंकलर सेट महिलाओ का उन्नति का राह कर रहा आसान ……

spot_img
spot_img
spot_img

HDFC बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत, पंप और स्प्रिंकलर सेट महिलाओ का उन्नति का राह कर रहा आसान ……

लैलूंगा/ कभी संघर्षों और चुनौतियों से घिरे लैलूंगा के महिला किसान, आज नई उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ अपने खेतों में नई फसलें उगा रहे हैं। HDFC बैंक द्वारा 2021 में शुरू की गई परिवर्तन परियोजना, जिसका उद्देश्य महिला किसानों की आय को दोगुना करना है, आज लैलूंगा के 35 गांवों के 3500 से अधिक किसानों तक पहुंच चुकी है। यह योजना न केवल उनकी खेती के तरीकों को बदल रही है, बल्कि उनके जीवन में एक नया उत्साह और समृद्धि लेकर आई है।

सिंचाई में तकनीकी क्रांति

लैलूंगा के महिला किसानों के लिए सिंचाई अब एक चिंता का विषय नहीं रही। 209 किसान सूक्ष्म सिंचाई की स्प्रिंकलर तकनीक का उपयोग करके 243 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। “अब पानी और समय दोनों की बचत हो रही है,” एक किसान ने खुशी जताई। इसके अलावा, 101 पम्प और 209 स्प्रिंकलर की मदद से कुल 340 एकड़ जमीन पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसका नतीजा यह है कि किसान अब दूसरी फसल भी ले पा रहे हैं और अनियमित बारिश में भी सिचाई कर पा रहे है, जिससे उनकी आय में 1.5 से 2 गुना की वृद्धि हो रही है।

किसानों की बढ़ी उम्मीदें और भविष्य की राह

“HDFC बैंक परिवर्तन परियोजना ने हमारी जिंदगी बदल दी,” एक महिला किसान ने भावुक होते हुए कहा। “पहले हम सिर्फ गुजारा करते थे, अब हम अपने बच्चों के बेहतर भविष्य सपना देख सकते हैं।”

HDFC बैंक परिवर्तन परियोजना और प्रदान के इस संयुक्त प्रयास से लैलूंगा के महिला किसान अब अपनी मेहनत के परिणाम को गर्व के साथ देख रहे हैं। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधार रही है, बल्कि उनके दिलों में एक नई उम्मीद जगा रही है। अब लैलूंगा के महिला किसान सिर्फ अपने खेतों में फसल नहीं उगा रहे, बल्कि अपने सपनों को भी सींच रहे हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

CHHATTISGARH NEWS

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...