CG स्कूल-कॉलेज बंद, छुट्टियों की लहर, जानिए क्या है कारण?

CG स्कूल-कॉलेज बंद, छुट्टियों की लहर, जानिए क्या है कारण?

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


छत्तीसगढ़. रायपुर : कुछ ही दिनों में अक्टूबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दशहरा-दिवाली सहित कई बड़े त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं कई मौकों पर केवल स्कूल-कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ में कुल कितने दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जंयती पड़ रही है। इसके अलावा 4 रविवार भी पड़ रहे हैं। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी। यदि एक साथ सभी को जोड़कर देखें तो अक्टूबर महीने में 15 दिन स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। बता दें कि साय सरकार ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी। स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां दी गई हैं। आदेश के मुताबिक छुट्टियों की लिस्ट में पहले दशहरा अवकाश है, जिसमें 6 दिन छुट्टी है। इसके अलावा दीपावली और शीतकालीन अवकाश भी 6-6 दिन का होगा। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश कुल 46 दिन का रखा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...