डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में अंधत्व निवारण शिविर संपन्न

spot_img

डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में अंधत्व निवारण शिविर संपन्न

छात्र -छात्राओ को नेत्र संबंधित मिली जानकारी

घरघोड़ा – डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक श्री सुशील कुमार एक्का, प्राचार्य डॉक्टर जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एसएल साहू राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं अजय कुमार मिश्रा रेड क्रॉस प्रभारी के नेतृत्व में आज को अंधत्व निवारण संबंधी जानकारी डॉक्टर चंद्रशेखर साहू (नेत्र सहायक अधिकारी) नंदेली जिला रायगढ़ द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। मानवीय जीवन में हर कर्मों में आंख की रोशनी अति महत्वपूर्ण होती है, रोशनी से ही जीवन में प्राकृतिक आनंद पारिवारिक जीवन अलौकित होता है आज की सुरक्षा के लिए हमें जागृत होना आवश्यक है क्योंकि आंखों में रोशनी है तभी एक सामान्य जीवन है। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम आयोजन पर महाविद्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा द्वारा नेत्रदान कर अंधत्व पर विजय पाने के लिए प्रेरणा दी गई कार्यक्रम की सफलता में सांस्कृतिक प्रभारी भारती साहू चंद्रकांति साहू मोनिका लकड़ा कविता प्रधान राम प्यारे सूर्यवंशी मयंक त्रिपाठी मोहित सिंह सिदार की योगदान सराहनीय रही।
नेत्र ज्योति शिविर का आयोजन में अजीत किंडो दीपक सिंह ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। विजय डनसेना ने कार्यक्रम का आयोजन के लिए सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी कार्यक्रम शिविर आयोजन करने की महत्वकांक्षा प्रकट करते हुए डॉक्टर चंद्रशेखर साहू जी का आभार प्रकट किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...