खरसिया : ग्राम पंचायत पतरापाली में बड़े धूमधाम से मनाया गया  जनजातीय गौरव दिवस

spot_img

ग्राम पंचायत पतरापाली में बड़े धूमधाम से मनाया गया  जनजातीय गौरव दिवस

हीरालाल राठिया लैलूंगा

खरसिया। | भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के रूप में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार निर्देश अनुसार खरसिया जनपद पंचायत में 25 ग्राम पंचायत में विशेष रूप से ग्राम सभा आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली में भी धूमधाम से भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाया गया सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा छत्तीसगढ़ महतारी तथा महात्मा गांधी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बी डी चौहान द्वारा समस्त अतिथियों तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता तथा नशामुक्त का शपथ दिलाया गया एवं उनका जयजयकार किया गया यह पंचायत आदिवासी बाहुल्य पंचायत है इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना ने संबोधन में सभी ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की बधाई देते हुए आगे कहा कि बिरसा मुंडा जी हमारे देश के आजादी में अहम् भूमिका निभाई उनका योगदान को जन्मों जन्म तक याद किया जाएगा वहीं आगे जानकारी देते हुए समस्त ग्रामवासियों को बताया गया कि हमारे खरसिया ब्लांक पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत पेशा लागू सन् 2022 से लागू हो गया है जिसके अंतर्गत सरकार जनपद पंचायत खरसिया में पेशा कानून लागू है उससे बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के किसी भी जमीन को अधिकरण नहीं कर सकते हैं यह सभी जानकारी को प्राप्त करके समस्त ग्रामवासियों को बहुत प्रसन्नता हुआ वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में ग्राम पंचायत पतरापाली के पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमवती राठिया सहायिका शांता बाई राठिया एवं ग्राम उल्दा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रागिनी डनसेना एवं तुलेश्वरी राठिया को पंचायत के द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना, टंकेश्वर मिश्रा, कार्यक्रम का अध्यक्षता सरपंच छेदीलाल राठिया, सचिव रविशंकर जायसवाल, इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कौशल किशोर पटेल तथा कार्यक्रम का संचालन बी डी चौहान ने किया वही आभार व्यक्त संजय चौहान द्वारा किया गया वहीं गांव के गणमान्यजनो में डीलाराम राठिया  दादूराम राठिया अशोक राठिया जीवन राठिया ज्ञानलाल राठिया नेपाल राठिया तथा कोटवार नरेश चौहान कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने बहुत रुचि दिखाया और सैकड़ो की संख्या में अपना उपस्थिति रहे

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...