spot_img
Friday, February 13, 2026
Friday, February 13, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी…..

रिपोर्टर – चंद्रशेखर जायसवाल
लोकेशन – लैलूंगा

नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत में इन दिनों अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों का संयुक्त महासंघ के आव्हान पर प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते काम काज ठप पड़ा है। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर हैं।नाराज कर्मचारियों का कहना है कि उनकी चार सूत्री मांगों को शासन पूरा करे। प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगरीय निकाय में काम बंद पड़ा है।हड़ताल से सबसे ज्यादा असर साफ सफाई और वाटर सप्लाई , विजली, पानी पर पड़ रहा है। आपको बता दे कि भारत सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण माह का आयोजन होने वाला है। जिससे समुचित कार्य प्रभावित्त होगी। नगरीय निकाय के प्रशासनिक काम भी नहीं हो पा रहे हैं।ठेका प्रथा को बंद किए जाने की मांग दस सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग.श्रम सम्मान निधि के रुप में हर महीने 4 हजार देने , .वेतन का मूल भुगतान सीधे नगरीय निकाय के जरिए खाते में करने की मांग.नगरीय निकाय में हड़ताल, प्लेसमेंट कर्मचारियों का दावा है कि वो पिछले 10 सालो से लेकर 20 सालों से यहां काम कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ठेका प्रथा के तहत होने वाले वेतन भुगतान को समाप्त किए जाने की मांग की है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए. धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनसे बातचीत के लिए अभी तक कोई भी कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया है। नगर पंचायत लैलूंगा के हड़ताल में दशरथ पैंकरा,विनोद पांडे,राजू पटेल अनिल बनी, हुरदानंद पटेल ,श्याम पटेल, संजय साहू गोपाल चौहान एवं अन्य एवं समस्त प्लेसमेंट कर्मचारीगण बड़े तादाद में उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाईरेलवे स्टेशन के बाहर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस की...
Latest
रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार