spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध कबाड़ के साथ पीकअप जब्त, चालक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई

अवैध कबाड़ के साथ पीकअप जब्त, चालक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई

हीरालाल राठिया लैलूंगा


  22 दिसंबर, रायगढ़ । थाना पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक पीकअप वाहन से संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
     आज सुबह, दिनांक 22 दिसंबर 2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG13 LA1562) में अवैध कबाड़ लोड कर तराईमाल से जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। 
     टीम ने घरघोड़ा रोड पर जिंदल पार्क के सामने नाकेबंदी कर पीकअप वाहन को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम मुख्तार अंसारी (30 वर्ष), पिता इदरीश अंसारी, निवासी लाखा, डनसेना ढाबा, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ बताया।  वाहन में लगभग 12 किलोग्राम लोहे का कबाड़ (कीमत ₹35,000) मिला, मौके पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 
     चोरी के सामान होने की आशंका में पुलिस ने लोहे के कबाड़ को विधिवत जब्त कर आरोपी मुख्तार अंसारी के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। 
     इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के साथ सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत और विनीत तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...